Bank Holiday Today: छठ का महापर्व देश में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में कई लोगों कन्फ्यूज रहते है कि छठ के दौरान बैंक खुलेंगे या नहीं। बता दें कि RBI ने अक्टूबर महीने के लिए बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है।
इस लिस्ट के मुताबिक, छठ पर बैंक की छुट्टी रहेगी। लेकिन अलग-अलग शहरों में स्थानीय त्योहारों की वजह से अलग-अलग सरकारी छुट्टी होती हैं। ऐसे में अगर आप किसी काम से बैंक जानें का सोच रहे है तो यहां चेक कर लें कि आपके शहर में बैंक खुले है या नहीं…
आज बैंक खुले है या बंद?
आज यानी 27 अक्टूबर 2025 को छठ पूजा (संध्या अर्घ्य) की वजह से कोलकाता, पटना, रांची में बैंक की छुट्टी रहने वाली है।
डिजिटल बैंकिंग और नेट बैंकिंग की सुविधाएं मिलती रहेंगी
छठ पूजा (संध्या अर्घ्य) की वजह से भले ही बैंक खुले नहीं है लेकिन सामान्य तौर पर डिजिटल बैंकिंग सर्विसेज चालू रहेंगी। ग्राहक NEFT, RTGS, मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए बिना किसी परेशानी के फाइनेंशियल सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अमेरिका में काम करने वालों को झटका! इन चार बड़ी कंपनियों ने बंद की H-1B Sponsorship, देखें लिस्ट
बैंक हॉलिडे अक्टूबर 2025 (Bank Holidays October 2025)
| डेट | दिन | छुट्टी / त्यौहार | किन-किन शहरों/राज्यों में बंद |
|---|---|---|---|
| 1 अक्टूबर | बुधवार | नवरात्रि समाप्ति / महानवमी / दशहरा / आयुध पूजा | अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, देहरादुन, गंगटोक, गुवाहाटी, इटानगर, कोलकाता, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलॉन्ग, तिरुवनंतपुरम |
| 2 अक्टूबर | गुरुवार | गांधी जयंती / विजयादशमी | लगभग सभी बड़े शहर (अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, गंगटोक, हैदराबाद, इम्फाल, इटानगर, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा आदि) |
| 3 अक्टूबर | शुक्रवार | दुर्गा पूजा (दशैन) | गंगटोक |
| 4 अक्टूबर | शनिवार | दुर्गा पूजा (दशैन) | गंगटोक |
| 6 अक्टूबर | सोमवार | लक्ष्मी पूजा | अगरतला, कोलकाता |
| 7 अक्टूबर | मंगलवार | महर्षि वाल्मीकि जयंती / कुमार पूर्णिमा | बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, शिमला |
| 10 अक्टूबर | शुक्रवार | करवाचौथ | शिमला |
| 18 अक्टूबर | शनिवार | काती बिहू | गुवाहाटी |
| 20 अक्टूबर | सोमवार | दिवाली / नरक चतुर्दशी / काली पूजा | लगभग सभी बड़े शहर (अगरतला, अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, इटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा आदि) |
| 21 अक्टूबर | मंगलवार | दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन) | बेलापुर, भोपाल, गंगटोक, गुवाहाटी, इम्फाल, जम्मु, मुंबई, नागपुर, रायपुर, श्रीनगर |
| 22 अक्टूबर | बुधवार | बली प्रतिप्रदा / नया संवत्सर / गोवर्धन पूजा | अहमदाबाद, बैलाग्राम, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर |
| 23 अक्टूबर | गुरुवार | भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती | अहमदाबाद, गंगटोक, इम्फाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, शिमला |
| 27 अक्टूबर | सोमवार | छठ पूजा (संध्या अर्घ्य) | कोलकाता, पटना, रांची |
| 28 अक्टूबर | मंगलवार | छठ पूजा (प्रातः अर्घ्य) | पटना, रांची |
| 31 अक्टूबर | शुक्रवार | सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती / राष्ट्रीय एकता दिवस | अहमदाबाद |
