Bank Holiday Today: आज 23 सितंबर को महाराज हरि सिंह जी के जन्मदिन की वजह से बैंक की छुट्टी रहने वाली है। हर साल भारतीय रिजर्व बैंक ‘नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट’ के तहत बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। इसके तहत छुट्टी के दिन चेक और प्रोमिसरी नोट जैसे दस्तावेज की प्रोसेस नहीं होते है। ऐसे में अगर आपको बैंक में कुछ जरूरी काम है और बैंक जाने का सोच रहे हैं तो पहले ही यहां जान लें कि आपके शहर में बैंक खुले है या बंद…

क्या आज बैंक खुले है या बंद?

23 सितंबर 2025 यानी आज महाराज हरि सिंह जी के जन्मदिन की वजह से श्रीनगर और जम्मू में बैंक बंद रहने वाले हैं।

इस सप्ताह बैंक की छुट्टियां

– 27 सितंबर को चौथे शनिवार की छुट्टी की वजह से पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।

– 28 सितंबर को रविवार की वजह से पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।

MSME के लिए सुनहरा मौका, ये 10 स्कीमें दे सकती हैं करोड़ों तक का लोन- देखें पूरी लिस्ट

बैंक हॉलिडे के दिन मिलती रहेंगी ये सुविधाएं

23 सितंबर को महाराज हरि सिंह जी के जन्मदिन की वजह से श्रीनगर और जम्मू में बैंक बंद रहने वाले हैं, बैंक की छुट्टी होने के बावजूद भी आप बिना किसी परेशानी के कई ऑनलाइन सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप यूपीआई का इस्तेमाल बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं। यूपीआई से आप अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकते हैं, पैसे भेज करते हैं और पैसा रिसीव भी कर सकते हैं।

लेकिन फिर भी कुछ ऐसे काम है जैसे KYC अपडेट कराना, कैश जमा या निकालना, लॉकर की सुविधा लेना आदि के लिए आपको बैंक के जाना पड़ सकता है ऐसे में बैंक की छुट्टियों के बारे में पहले ही पता कर लेना बेहतर रहता है।

2 लाख का लोन, 3 साल की EMI; किस बैंक से मिलेगा सबसे सस्ता कर्ज? यहां देखें ब्याज की कैलकुलेशन

बैंक हॉलिडे सितंबर 2025 (Bank Holidays September 2025)

छुट्टी की डेटकिस दिन बंद रहेंगे बैंकक्या है छुट्टी की वजह?राज्य/शहर
3 सितंबर 2025बुधवारकरमा पूजाझारखंड
4 सितंबर 2025गुरुवारओणमकेरल
5 सितंबर 2025शुक्रवारईद-ए-मिलादगुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, दिल्ली, झारखंड और आंध्र प्रदेश
6 सितंबर 2025शनिवारईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबीछत्तीसगढ़
7 सितंबर 2025रविवाररविवार की छुट्टीबैंक पूरे भारत में बंद रहेंगे।
8 सितंबर 2025सोमवारईद-ए-मिलादमुंबई
12 सितंबर 2025शुक्रवारईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबीजम्मू और श्रीनगर
13 सितंबर 2025शनिवारदूसरा शनिवारपूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
14 सितंबर 2025रविवारकरमा पूजा + साप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
18 सितंबर 2025गुरुवारयूनिटेरियन एनिवर्सरी डेशिलांग
21 सितंबर 2025रविवारमहालय अमावस्या + साप्ताहिक अवकाशकर्नाटक, केरल, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल
22 सितंबर 2025सोमवारमनवरात्रि स्थापनाजयपुर
23 सितंबर 2025मंगलवारमहाराज हरि सिंह जीजम्मू और श्रीनगर
27 सितंबर 2025शनिवारचौथा शनिवारपूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
28 सितंबर 2025रविवाररविवार की छुट्टीपूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
29 सितंबर 2025सोमवारमहासप्तमीअसम, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल
30 सितंबर 2025मंगलवारमहाअष्टमीकोलकाता, पटना, रांची, अगरतला, भुवनेश्वर, इम्फाल, जयपुर, गुवाहाटी