Bank Holiday Today: शनिवार आते ही लगभग हर किसी व्यक्ति के मन में एक ही सवाल होता है कि क्या आज बैंक खुले है या नहीं। आज 22 नवंबर को महीने का चौथा शनिवार है। ऐसे में आज भी कई लोगों के मन में यहीं सवाल है। यहां हम आपको इसी की जानकारी दे रहे हैं…
आज 22 नवंबर को बैंक खुले है या बंद?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नवंबर महीने के लिए बैंक की छुट्टी की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक की छुट्टी होती है। आज 22 नवंबर को महीने का चौथा शनिवार है। इस वजह से देश के सभी बैंको में छुट्टी है। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक की छु्ट्टियों को 3 कैटेगिरी में बांटा हुआ है। जिनमें Holidays under Negotiable Instruments Act, Holiday under the Negotiable Instruments Act और Real-Time Gross Settlement Holidays शामिल है।
नेट बैंकिंग और डिजिटल बैंकिंग की सुविधाएं मिलती रहेंगी
भले ही चौथे शनिवार की वजह से बैंक खुले नहीं है लेकिन सामान्य तौर पर डिजिटल बैंकिंग सर्विसेज चालू रहेंगी। ग्राहक RTGS, NEFT,मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए बिना किसी दिक्कत के फाइनेंशियल सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बैंक हॉलिडे नवंबर 2025
| डेट | दिन | छुट्टी / त्योहार | किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे |
|---|---|---|---|
| 1 नवंबर 2025 | शनिवार | कर्नाटक राज्योत्सव / इगास-बगवाल | बैंगलोर, देहरादून |
| 2 नवंबर 2025 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
| 5 नवंबर 2025 | बुधवार | गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा / रास पूर्णिमा | आइजॉल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर। |
| 6 नवंबर 2025 | गुरुवार | नोंग्क्रेम नृत्य | शिलॉन्ग |
| 7 नवंबर 2025 | शुक्रवार | वांगला फेस्टिवल | शिलॉन्ग |
| 8 नवंबर 2025 | शनिवार | कनकदास जयंती / दूसरा शनिवार | पूरे देश में (दूसरा शनिवार) |
| 9 नवंबर 2025 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
| 16 नवंबर 2025 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
| 22 नवंबर 2025 | शनिवार | चौथा शनिवार | पूरे देश में |
| 23 नवंबर 2025 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
| 30 नवंबर 2025 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
सोर्स – भारतीय रिजर्व बैंक
