Today Bank Holiday: द-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद शुक्रवार की वजह से आज यानी12 सिंतबर को कई जगह बैंक बंद रहने वाले हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर वर्ष‘नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट’ के तहत बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। इसके तहत , चेक और प्रोमिसरी नोट जैसे दस्तावेज की प्रोसेस छुट्टी के दिन नहीं होती है। ऐसे में अगर आप इन कामों के लिए आज बैंक जाने का सोच रहे हैं तो यहां चेक कर लें कि आपके शहर में बैंक खुले हैं या बंद…
क्या आज 12 सितंबर 2025 को बैंक बंद है या खुले?
आज 12 सितंबर 2025 को ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद शुक्रवार की वजह से जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहने वाले हैं।
इस सप्ताह इन दिन भी रहेगी बैंक की छुट्टी
आज 12 सितंबर को ई-ए-मिलाद की वजह से जम्मू और श्रीनगर में बैंक क्लोज रहेंगे। इसके अलावा, 13 और 14 सितंबर को भी बैंक की छुट्टी रहने वाली है।
13 सितंबर 2025
13 सितंबर को दूसरे शनिवार की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
14 सितंबर 2025
रविवार की छुट्टी की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
Larry Ellison की दौलत ने छुआ आसमान, Elon Musk को पीछे छोड़ बने दुनिया के नंबर 1 अमीर
मिलती रहेगी ऑनलाइन सुविधाएं
आज 8 सितंबर को ईद-ए-मिलाद के वजह से जम्मू और श्रीनगर में बैंक की छुट्टी है लेकिन बिना किसी परेशानी के कई सारी ऑनलाइन सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसमें यूपीआई लेन-देन से लेकर नेट बैंकिंग तक शामिल है।
यूपीआई
बैंक की छुट्टी के दिन भी आप बिना किसी समस्या के यूपीआई का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप अपना बैंक बैलेंस चेक, पैसे भेज करते हैं और पैसा रिसीव भी कर सकते हैं।
नेट बैंकिंग
आप नेट बैंकिंग जैसी सुविधाओं का भी बिना रुकावट के इस्तेमाल कर सकते हैं।
सितंबर 2025 बैंक हॉलिडे लिस्ट (Bank Holiday September 2025 List)
छुट्टी की डेट | किस दिन बंद रहेंगे बैंक | क्या है छुट्टी की वजह? | राज्य/शहर |
3 सितंबर 2025 | बुधवार | करमा पूजा | झारखंड |
4 सितंबर 2025 | गुरुवार | ओणम | केरल |
5 सितंबर 2025 | शुक्रवार | ईद-ए-मिलाद | गुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, दिल्ली, झारखंड और आंध्र प्रदेश |
6 सितंबर 2025 | शनिवार | ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबी | छत्तीसगढ़ |
7 सितंबर 2025 | रविवार | रविवार की छुट्टी | बैंक पूरे भारत में बंद रहेंगे। |
8 सितंबर 2025 | सोमवार | ईद-ए-मिलाद | मुंबई |
12 सितंबर 2025 | शुक्रवार | ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबी | जम्मू और श्रीनगर |
13 सितंबर 2025 | शनिवार | दूसरा शनिवार | पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे। |
14 सितंबर 2025 | रविवार | करमा पूजा + साप्ताहिक अवकाश | पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे। |
21 सितंबर 2025 | रविवार | महालय अमावस्या + साप्ताहिक अवकाश | कर्नाटक, केरल, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल |
22 सितंबर 2025 | सोमवार | मनवरात्रि स्थापना | जयपुर |
23 सितंबर 2025 | मंगलवार | महाराज हरि सिंह जी | हरियाणाजम्मू और कश्मीरहरियाणा |
27 सितंबर 2025 | शनिवार | चौथा शनिवार | पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे। |
28 सितंबर 2025 | रविवार | रविवार की छुट्टी | पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे। |
29 सितंबर 2025 | सोमवार | महासप्तमी | असम, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल |
30 सितंबर 2025 | मंगलवार | महाअष्टमी | कोलकाता, पटना, रांची, अगरतला, भुवनेश्वर, इम्फाल, जयपुर, गुवाहाटी |