Bank Holiday Today: त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। लोगों को छोटे-मोटे से लेकर बड़े कामों के लिए अचानक पैसों की जरूरत पड़ ही जाती है लेकिन शनिवार के दिन लोगों के मन में अक्सर कंफ्यूजन रहता है कि शनिवार को बैंक बंद है या खुले?
बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर वर्ष ‘नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट’ के तहत बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। इसके तहत छुट्टी के दिन चेक और प्रोमिसरी नोट जैसे दस्तावेज की प्रोसेस नहीं होते है। ऐसे अगर आप बैंक जाने का सोच रहे हैं तो यहां चेक कर लें कि आपके शहर में बैंक खुले है या बंद…
EPFO की EDLI स्कीम: बिना एक रुपया दिए मिलता है लाखों का बीमा कवर, जानें क्लेम करने का तरीका
आज बैंक खुले हैं या बंद?
आज 11 अक्टूबर को दूसरे शनिवार की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
अजब-गजब: 1638 क्रेडिट कार्ड रखने वाले इस भारतीय ने बना दिया रिकॉर्ड, गिनीज बुक में दर्ज है नाम
छुट्टी के दिन मिलती रहेगी ऑनलाइन बैंकिंग सुविधाएं
बैंक की छुट्टी होने पर भी आप ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए अपने कुछ जरूरी काम निपटा सकते हैं। जी हां, आप अधिकतर बैंकिंग काम घर बैठे मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग के जरिए निपटा सकते हैं। बैंक हॉलिडे होने के बावजूद एटीएम और डेबिट कार्ड लेन-देन चालू रहते हैं। बिना किसी परेशानी के आप पैसे निकाल सकते हैं या POS पेमेंट कर सकते हैं।
बैंक हॉलिडे अक्टूबर 2025
डेट | दिन | छुट्टी / त्यौहार | किन-किन शहरों/राज्यों में बंद |
---|---|---|---|
1 अक्टूबर | बुधवार | नवरात्रि समाप्ति / महानवमी / दशहरा / आयुध पूजा | अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, देहरादुन, गंगटोक, गुवाहाटी, इटानगर, कोलकाता, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलॉन्ग, तिरुवनंतपुरम |
2 अक्टूबर | गुरुवार | गांधी जयंती / विजयादशमी | लगभग सभी बड़े शहर (अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, गंगटोक, हैदराबाद, इम्फाल, इटानगर, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा आदि) |
3 अक्टूबर | शुक्रवार | दुर्गा पूजा (दशैन) | गंगटोक |
4 अक्टूबर | शनिवार | दुर्गा पूजा (दशैन) | गंगटोक |
6 अक्टूबर | सोमवार | लक्ष्मी पूजा | अगरतला, कोलकाता |
7 अक्टूबर | मंगलवार | महर्षि वाल्मीकि जयंती / कुमार पूर्णिमा | बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, शिमला |
10 अक्टूबर | शुक्रवार | करवाचौथ | शिमला |
18 अक्टूबर | शनिवार | काती बिहू | गुवाहाटी |
20 अक्टूबर | सोमवार | दिवाली / नरक चतुर्दशी / काली पूजा | लगभग सभी बड़े शहर (अगरतला, अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, इटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा आदि) |
21 अक्टूबर | मंगलवार | दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन) | बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, इम्फाल, जम्मु, मुंबई, नागपुर, श्रीनगर |
22 अक्टूबर | बुधवार | बली प्रतिप्रदा / नया संवत्सर / गोवर्धन पूजा | अहमदाबाद, बैलाग्राम, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर |
23 अक्टूबर | गुरुवार | भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती | अहमदाबाद, गंगटोक, इम्फाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, शिमला |
27 अक्टूबर | सोमवार | छठ पूजा (संध्या अर्घ्य) | कोलकाता, पटना, रांची |
28 अक्टूबर | मंगलवार | छठ पूजा (प्रातः अर्घ्य) | पटना, रांची |
31 अक्टूबर | शुक्रवार | सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती / राष्ट्रीय एकता दिवस | अहमदाबाद |