Bank holidays In March 2025: सालभर में भारत में बैंक कई दिन बंद रहते हैं। इनमें राष्ट्रीय छुट्टियों से लेकर, राज्यों में होने वाले त्योहार व किसी खास बड़े मौके पर मिलने वाली छुट्टियां शामिल रहती हैं। अगर आपको बैंक से जुड़ा काम है और आप इस महीने बैंक जाने की सोच रहे हैं तो यहां जान लें फरवरी में कब-कब है छुट्टी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की वेबसाइट पर राज्यवार इन छुट्टियों की जानकारी दी गई है।
मार्च में होने वाली सार्वजनिक छुट्टियां: List of Public Gazetted Holidays 2025 India
गौर करने वाली बात है कि बैंक ब्रांच आरबीआई के हॉलिडे कैलेंडर में दी गई छुट्टियों के दिन बंद रहेंगे। लेकिन सभी ऑनलाइन व डिजिटल बैंकिंग सर्विसेज चालू रहेंगी। ग्राहक कैश ट्रांसफर्स और मोबाइल बैंकिंग ऐप्स सर्विसेज भी इस्तेमाल कर पाएंगे। डिजिटल बैंकिंग और सर्विसेज के साथ यूजर्स हॉलिडे के दिन अपने अकाउंट को बिना रुकावट मैनेज कर सकेंगे।
सरकारी कर्मचारियों को लग सकता है बड़ा झटका, सैलरी नहीं होगी डबल? जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट
मार्च 2025 में बैंक हॉलिडे की फुल लिस्ट: A complete list of bank holidays across India in March 2025
मार्च 2025 में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों के साथ-साथ दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को होने वाली अनिवार्य छुट्टी सहित कुल 14 गैर-कामकाजी दिन होंगे।
SNo. | तारीख | दिन | अवसर | इन राज्य में बैंक बंद |
1. | 2 मार्च, 2025 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी राज्य |
2. | 7 मार्च, 2025 | शुक्रवार | चापचार कुट (Chapchar Kut) | मिजोरम |
3. | 8 मार्च, 2025 | शनिवार | महीने के दूसरे शनिवार की छुट्टी | सभी राज्य |
4. | 9 मार्च, 2025 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी राज्य |
5. | 13 मार्च, 2025 | गुरुवार | होलिका हदन, अट्टुकल पोंगल | उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, केरल, देहरादून, कानपुर, लखनऊ, रांची, तिरुवनंतपुरम |
6. | 14 मार्च, 2025 | शुक्रवार | होली (धुलेटी/धुलैंडी/डोल जात्रा) | त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, मणिपुर, केरल और नागालैंड को छोड़कर अधिकांश राज्य; अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर शामिल हैं। |
7. | 15 मार्च, 2025 | शनिवार | होली/याओसांग दूसरा दिन | अगरतला, भुवनेश्वर, इम्फाल, पटना |
8. | 16 मार्च, 2025 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी राज्य |
9. | 22 मार्च, 2025 | शनिवार | बिहार दिवस, महीने का दूसरा शनिवार | बिहार और देशभर में छुट्टी (सभी राज्य) |
10. | 23 मार्च, 2025 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी राज्य |
11. | 27 मार्च, 2025 | गुरुवार | शब-ए-कद्र | जम्मू, श्रीनगर |
12. | 28 मार्च, 2025 | शुक्रवार | जमात-उल-विदा | जम्मू,कश्मीर |
13. | 30 मार्च, 2025 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी राज्य |
14. | 31 मार्च, 2025 | सोमवार | रमजान-ईद (ईद-उल-फितर) | मिजोरम और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर, सभी राज्य |