Bank Holiday Diwali 2025: दिवाली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा के अवसर पर आज यानी 20 अक्टूबर 2025 को बैंक की छुट्टी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ‘नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट’ के तहत यह छुट्टी दी है। सभी राज्यों में स्थानीय त्योहारों के चलते बैंकों में सरकारी छुट्टी भी अलग-अलग दिन होती है। ऐसे में अगर आप किसी काम से बैंक जा रहे हैं तो आपके लिए यहां जानना काफी जरूरी है कि आपके शहर में बैंक बंद है या खुले?
आज बैंक बंद है या खुले?
आज यानी 20 अक्टूबर 2025 को दिवाली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा के अवसर पर बैंक की छुट्टी रहने वाली है।
दिवाली पर कब रहेगी सरकारी छुट्टी? जानें एक सप्ताह में कुल कितने दिन बंद रहेंगे बैंक
मिलती रहेंगी ऑनलाइन और नेट बैंकिंग की सुविधाएं
बैंक की छुट्टी के दिन भी आप बिना किसी परेशानी के कई सारी ऑनलाइन सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसमें नेट बैंकिंग से लेकर यूपीआई तक शामिल है।
इस दिवाली छोटे निवेश में शुरू करें सजावटी सामान का बिजनेस, कुछ ही दिनों में हो सकता है बंपर मुनाफा!
नेट बैंकिंग
आप नेट बैंकिंग जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल छुट्टी के दिन बिना किसी रुकावट के कर सकते हैं।
यूपीआई
बैंक की छुट्टी के दिन यूपीआई का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप अपना पैसे भेज और पैसा रिसीव भी कर सकते हैं।
अक्टूबर बैंक हॉलिडे लिस्ट
डेट | दिन | छुट्टी / त्यौहार | किन-किन शहरों/राज्यों में बंद |
---|---|---|---|
1 अक्टूबर | बुधवार | नवरात्रि समाप्ति / महानवमी / दशहरा / आयुध पूजा | अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, देहरादुन, गंगटोक, गुवाहाटी, इटानगर, कोलकाता, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलॉन्ग, तिरुवनंतपुरम |
2 अक्टूबर | गुरुवार | गांधी जयंती / विजयादशमी | लगभग सभी बड़े शहर (अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, गंगटोक, हैदराबाद, इम्फाल, इटानगर, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा आदि) |
3 अक्टूबर | शुक्रवार | दुर्गा पूजा (दशैन) | गंगटोक |
4 अक्टूबर | शनिवार | दुर्गा पूजा (दशैन) | गंगटोक |
6 अक्टूबर | सोमवार | लक्ष्मी पूजा | अगरतला, कोलकाता</td> |
7 अक्टूबर | मंगलवार | महर्षि वाल्मीकि जयंती / कुमार पूर्णिमा | बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, शिमला |
10 अक्टूबर | शुक्रवार | करवाचौथ | शिमला |
18 अक्टूबर | शनिवार | काती बिहू | गुवाहाटी |
20 अक्टूबर | सोमवार | दिवाली / नरक चतुर्दशी / काली पूजा | लगभग सभी बड़े शहर (अगरतला, अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, इटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा आदि) |
21 अक्टूबर | मंगलवार | दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन) | बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, इम्फाल, जम्मु, मुंबई, नागपुर, श्रीनगर |
22 अक्टूबर | बुधवार | बली प्रतिप्रदा / नया संवत्सर / गोवर्धन पूजा | अहमदाबाद, बैलाग्राम, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर |
23 अक्टूबर | गुरुवार | भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती | अहमदाबाद, गंगटोक, इम्फाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, शिमला |
27 अक्टूबर | सोमवार | छठ पूजा (संध्या अर्घ्य) | कोलकाता, पटना, रांची |
28 अक्टूबर | मंगलवार | छठ पूजा (प्रातः अर्घ्य) | पटना, रांची |
31 अक्टूबर | शुक्रवार | सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती / राष्ट्रीय एकता दिवस | अहमदाबाद |