Bank Holiday December 2025: साल का आखिरी महीना यानी दिसंबर शुरू होने में बस कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में अगर आपको अगले महीने बैंक में कुछ काम है तो यहां खबर आपके काफी काम की है। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने दिसंबर महीने के लिए बैंक की छुट्टी की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक, अगले महीने 3-4 दिन नहीं बल्कि 19 दिन बैंक की छुट्टी रहने वाली है। इसमें सार्वजनिक छुट्टी के अलावा, रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार छुट्टी शामिल है।
भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक की छुट्टियों को तीन कैटेगिरी में बांटा हुआ है। जिनमें Holidays under Negotiable Instruments Act, Holiday under the Negotiable Instruments Act और Real-Time Gross Settlement Holidays शामिल है। यहां चेक करें छुट्टी की पूरी लिस्ट…
बैंक हॉलिडे दिसंबर 2025 (Bank Holiday December 2025)
| डेट | दिन | छुट्टी / त्योहार | किस शहर में बंद रहेंगे बैंक |
|---|---|---|---|
| 1 दिसंबर | सोमवार | राज्य स्थापना दिवस / स्वदेशी आस्था दिवस | इटानगर, कोहिमा |
| 3 दिसंबर | बुधवार | सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व | पणजी |
| 7 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 12 दिसंबर | शुक्रवार | पा टोगन संगमा पुण्यतिथि | शिलांग |
| 13 दिसंबर | शनिवार | दूसरा शनिवार | सभी बैंक |
| 14 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 18 दिसंबर | गुरुवार | यू सोसो थाम पुण्यतिथि | शिलांग |
| 19 दिसंबर | शुक्रवार | गोवा मुक्ति दिवस | पणजी |
| 20 दिसंबर | शनिवार | लोसूंग / नमसूंग उत्सव | गंगटोक |
| 21 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 22 दिसंबर | सोमवार | लोसूंग / नमसूंग उत्सव | गंगटोक |
| 24 दिसंबर | बुधवार | क्रिसमस ईव | आइजोल, कोहिमा, शिलांग |
| 25 दिसंबर | गुरुवार | क्रिसमस | लगभग पूरे भारत में बैंक बंद |
| 26 दिसंबर | शुक्रवार | क्रिसमस उत्सव | आइजोल, कोहिमा, शिलांग |
| 27 दिसंबर | शनिवार | क्रिसमस / चौथा शनिवार | कोहिमा |
| 28 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 30 दिसंबर | मंगलवार | यू कियांग नांगबह पुण्यतिथि | शिलांग |
| 31 दिसंबर | बुधवार | नववर्ष की पूर्व संध्या / इमोइनू इरत्पा | आइजोल, इम्फाल |
सोर्स – भारतीय रिजर्व बैंक
बैंक बंद होने पर भी मिलती रहेंगी ये सुविधाएं
आप बैंक की छु्ट्टी के दिन भी कुछ सुविधाओं का बिना किसी परेशानी के इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें UPI, IMPS या नेट बैंकिंग आदि शामिल है। इसके अलावा, आप बिल भुगतान, मोबाइल रिचार्ज, टिकट बुकिंग, क्रेडिट कार्ड और ईएमआई का भुगतान जैसी सुविधा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
अब अधिकतर बैंक अपनी वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए चेक रोकने जैसी सुविधाएं भी प्रदान करते हैं। इसका मतलब है कि ग्राहक छुट्टियों के दौरान भी अपने अधिकतर जरूरी बैंकिंग कार्य कर सकता है।
