Bank Holidays List in August 2024: जुलाई 2024 में बस दो दिन बाकी रह गए हैं और अब आने वाला है साल का वो महीना जिसमें खूब सरकारी छुट्टियां मिलेंगी। अगले महीने यानी अगस्त 2024 में कई बड़े त्योहारों के अलावा 15 अगस्त (Independence Day) की भी छुट्टी है। RBI की हॉलिडे लिस्ट (RBI Holiday List) के मुताबिक, अगस्त के महीने में रविवार, शनिवार की छुट्टियां मिलाकर कुल 13 दिन प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। हम आपको बता रहे हैं किस राज्य में कब रहेगी अगस्त 2024 में सरकारी छुट्टी। चेक कीजिए अगस्त बैंक हॉलिडे 2024 की फुल लिस्ट…

अगस्त में पड़ने वाले त्योहार

आपको बता दें कि अगस्त में केर पूजा, स्वतंत्रता दिवस/पारसी न्यू ईयर (शहंशाही), रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, श्री नारायण गुरु जयंती, आदि बड़े फेस्टिवल हैं। इनके चलते अलग-अलग राज्यों में बैंकों में अवकाश रहेगा।

ITR Filing AY 2024-25: किन लोगों को इनकम टैक्स रिटर्न भरने की नहीं है जरूरत? जानें किसे मिलती है खास छूट

अगस्त में बैंक हॉलिडे: (August Bank holidays 2024)

  • 3 अगस्त (शनिवार): केर पूजा (Ker Puja) के मौके पर अगरतल्ला में बैंक बंद रहेंगे।

  • 8 अगस्त (गुरुवार): टेंडोंग लो रुम्फात (Tendong Lho Rum Faat) के मौके पर सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।

  • 13 अगस्त (मंगलवार): देशभक्त दिवस (Patriot’s Day) के मौके पर मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।

1000 साल पुराना है लंदन का Stoke Park, इसके लिए मुकेश अंबानी ने चुकाए थे 592 करोड़, हो चुकी है जेम्स बॉन्ड सीरीज की शूटिंग, देखें Inside Photos

  • 15 अगस्त (गुरुवार): स्वतंत्रता दिवस/पारसी न्यू ईयर (Independence Day/Parsi New Year-Shahenshahi) के मौके पर देशभर में बैंकों में छुट्टी रहेगी।

  • 19 अगस्त (सोमवार): रक्षाबंधन/झूलना पूर्णिमा/बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर के जन्मदिन (Raksha Bandhan/Jhulana Purnima/Birthday of Bir Bikram Kishore Manikya Bahadur) के मौके पर त्रिपुरा, गुजरात, ओडिशा, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

  • 20 अगस्त (मंगलवार): श्री नारायण गुरु जयंती (Sree Narayana Guru Jayanthi) के मौके पर केरल में सरकारी अवकाश रहेगा।

  • 26 अगस्त (सोमवार): जन्माष्टमी/कृष्ण जयंती (Janmashtami/Krishna Jayanthi) के मौके पर गुजरात, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़ राज्य, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश श्री नगर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

अगस्त में लॉन्ग वीकेंड (Long weekend in August)

26 अगस्त सोमवार को जन्माष्टमी के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। इससे पहले महीने के चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टी है। यानी तीन दिन की एक साथ छुट्टी वाला लॉन्ग वीकेंड।

August 2024 Bank Holiday List

तारीखदिनअवसरराज्य
3 अगस्तशनिवारकेर पूजात्रिपुरा
4 अगस्तरविवारसाप्ताहिक अवकाशऑल ओवर इंडिया
8 अगस्त गुरुवारटेंडोंग लो रुम्फात (Tendong Lho Rum Faat)सिक्किम
10 अगस्तशनिवारसाप्ताहिक अवकाश (महीने का दूसरा शनिवार)ऑल ओवर इंडिया
11 अगस्तरविवारसाप्ताहिक अवकाश ऑल ओवर इंडिया
13 अगस्तमंगलवारदेशभक्त दिवस (Patriot’s Day)मणिपुर
15 अगस्तगुरुवारस्वतंत्रता दिवस/पारसी न्यू ईयर (Independence Day/Parsi New Year-Shahenshahi) ऑल ओवर इंडिया
18 अगस्तरविवारसाप्ताहिक अवकाशऑल ओवर इंडिया
19 अगस्तसोमवाररक्षाबंधनत्रिपुरा, गुजरात, ओडिशा, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश
20 अगस्तमंगलवारश्रीनारायण जयंतीकेरल
24 अगस्त शनिवारसाप्ताहिक अवकाश (महीने का चौथा शनिवार)ऑल ओवर इंडिया
25 अगस्तरविवारसाप्ताहिक अवकाशऑल ओवर इंडिया
26 अगस्तसोमवारजन्माष्टमी गुजरात, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़ राज्य, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश श्री नगर