Arvind Kejriwal Arrested: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद राजधानी में आज (22 मार्च)कई ट्रैफिक प्रतिबंध लगाए गए हैं। शराब घोटाले में ED ने दिल्ली के सीएम को अरेस्ट किया है और आज इसी के चलते काफी विरोध-प्रदर्शन होने के आसार है। इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने आईटीओ मेट्रो स्टेशन को बी बंद रखने की जानकारी दी है।

DMRC ने अपने आधिकारिक X (Twitter) अकाउंट पर जारी एक बयान में कहा, ‘दिल्ली पुलिस की सलाब पर आईटीओ मेट्रो स्टेशन 22 मार्च 20224 को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे के बीच बंद रहेगा।’

Arvind Kejriwal Arrest: करोड़पति हैं दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल, जानें कितनी है नेट वर्थ

इसके अलावा दिल्ली दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी चुनिंदा रूट्स पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से इन रूट्स को अवॉइड करने को कहा है।

किन रास्तों से बचें
कृष्णा मेनन मार्ग
मोतीलाल नेहरू मार्ग
जनपथ
डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम रोड

ट्रैफिक अधिकारियों ने आगे किसी जानकारी दिए जाने तक इन रास्तों से बचने को कहा है।

बता दें कि गुरुवार (21 मार्च ) रात सीएम अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तार होने के बाद इन सभी एडवाइजरी को जारी किया गया है। केजरीवाल को कथित शराब घोटाले में अरेस्ट किया गया है। गुरुवार रात केजरीवाल के घर ईडी की एक बड़ी टीम पहुंची और उन्हें अपने साथ ले गई। खबर यह भी है कि केजरीवाल के परिवार को सीएम हाउस में हाउस अरेस्ट कर दिया गया है। खबरों के मुताबिक, केजरीवाल और उनके परिवार के मोबाइल फोन आदि गैजेट्स ईडी ने जब्त कर लिए।