देश के सबसे बड़े अरबपति की बात होती है तो मुकेश अंबानी का नाम शीर्ष पर आता है। वहीं, देश के बड़े डिफॉल्टर्स की सूची में मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी शामिल हैं।
अनिल अंबानी कर्ज के जाल में हैं तो वहीं उनकी कई कंपनियां दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही हैं। इन परिस्थितियों के बावजूद अनिल अंबानी एक मामले में अब भी मुकेश अंबानी से आगे हैं। आज हम आपको अनिल अंबानी के जन्मदिन पर बताएंगे कि कर्ज के जाल में फंसे होने के बाद भी वह किस मामले में मुकेश अंबानी से आगे हैं।
एंटरटेनमेंट में है अनिल अंबानी का दबदबा: देश या विदेश के एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में रिलायंस एंटरटेनमेंट के जरिए अनिल अंबानी ने अपना दबदबा बनाया है। वह हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी दांव लगाते हैं। हालांकि, मुकेश अंबानी अब तक यहां नहीं पहुंच सके हैं। अनिल अंबानी का रिलायंस एंटरटेनमेंट हॉलीवुड में ग्रुप ‘ड्रीमवर्क्स स्टूडियो’ के जरिये निवेश करता है। ड्रीमवर्क्स स्टूडियोज ने कई बेहतरीन हॉलीवुड फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। अनिल अंबानी की रिलायंस एंटरटेनमेंट बॉलीवुड में भी काफी सक्रिय है।
इस कंपनी के बैनर तले कई बड़े स्टार्स की फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। वहीं, आने वाले दिनों में रिलायंस एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ और ’83’ की रिलीज होने वाली है। (ये पढ़ें-मुकेश अंबानी से ज्यादा है इन दो भाइयों की सैलरी, रिलायंस में मिली है बड़ी जिम्मेदारी)
इन लोगों के लिए कर चुके हैं काम: आपको बता दें कि अनिल अंबानी की कंपनी ने हॉलीवुड में कई बड़ी हस्तियों के साथ काम कर चुकी है। साल 2008 में रिलायंस एंटरटेनमेंट ने 8 बड़ी हॉलीवुड हस्तियों के प्रोडक्शन हाउस के साथ समझौता किया था। इसमें जॉर्ज क्लूनी की स्मोकहाउस प्रोडक्शंस, टॉम हैंक्स की प्लेटोन प्रोडक्शंस, ब्रैड पिट की प्लैन बी इंटरनेटमेंट शामिल है। इसके अलावा जिम केरी की जेसी 23 इंटरटेनमेंट और निकोलस केज की सैटर्न प्रोडक्शंस के साथ भी समझौता हुआ।
इसके अलावा अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर का भी अपने सेक्टर में दबदबा है। ये अनिल अंबानी की मुनाफे वाली कंपनी है। आपको बता दें कि अनिल अंबानी कर्ज के बोझ में दबे हैं। उनकी कई कंपनियों की संपत्ति बिक्री की प्रक्रिया से गुजर रही है। वहीं, अनिल अंबानी ने लंदन की अदालत में बताया था कि हमारा नेटवर्थ जीरो है।