महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। कई बार ऐसा हुआ है जब उन्होंने ट्विटर के जरिए लोगों की किस्मत बदल दी है। वहीं, कई बार मजेदार और फनी वीडियोज शेयर कर लोगों से जुड़े रहते हैं। इसी कड़ी में अब आनंद महिंद्रा ने बेबी थार का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो पोस्ट पर लोगों ने आनंद महिंद्रा को नए बिजनेस की भी सलाह दे डाली।
क्या है वीडियो में: आनंद महिंद्रा ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें एक शख्स बेबी थार बनाता दिख रहा है। आनंद महिंद्रा ने बताया कि इस अद्भुत वीडियो को कर्नाटक स्थित मांड्या के गुल्लूर गांव के पुनीत ने भेजा है। इसके साथ ही पुनीत ने आनंद महिंद्रा को अपनी रुचि के बारे में भी जानकारी दी। पुनीत को पतंग बनाना, फ्लाइंग, पेंटिंग, क्राफ्ट मेकिंग, ड्राइविंग, एडवेंचर, कुकिंग का शौक है। वह साल 2013 में 42×20 फीट की बड़ी पतंग बनाकर लिम्काबुक में रिकॉर्ड भी दर्ज करा चुके हैं।
Received this wonderful video from Punith from Gulur village, Mandya. He described his interests:
“Hobby- kite making, flying, Drawing, painting, craft making, driving, Adventure , cooking, etc. Limca record holder, by flying a huge kite like 42x20feet big kite on 2013.” (1/2) pic.twitter.com/qDm2Ekxoip— anand mahindra (@anandmahindra) December 22, 2020
आनंद महिंद्रा ने इसी से जुड़ा एक और ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने बताया कि अमेरिका की आविष्कारशील संस्कृति का एक कारण यह है कि वहां कई परिवार अपने गैरेज में ही वर्कशॉप कर अपने शौक को पूरा करते हैं। हमें पुनीत की तरह और भी ऐसे टैलेंट की खोज करनी चाहिए।
आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट पर लोगों ने पुनीथ के इस टैलेंट की तारीफ की है। इसके साथ ही कई लोगों ने महिंद्रा को नए बिजनेस की भी सलाह दे दी है। गोविंद स्वरूप नाम के ट्वीटर हैंडल से महिंद्रा थार के इलेक्ट्रिक वर्जन को शुरू करने को कहा गया है।
वहीं, @iampawanpareek हैंडल से एक यूजर ने पूछा कि थार की 7 सीटर कब आएगी। आपको बता दें कि महिंद्रा की न्यू जेनेरेशन महिंद्रा थार 2020 की डिमांड दिनो-दिन बढ़ती जा रही है। इस SUV पर वेटिंग 9 महीने की चल रही है। इसकी शुरुआती कीमत 11.90 लाख रुपये हो गई है।