Share Market Closing: दिवाली के बाद शेयर बाजार में बंपर तेजी देखने को मिली। आज वोडाफोन आइडिया का शेयर में करीब 9 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। वही,आज निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ही तेजी के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स आज 566.96 अंक की तेजी के साथ 84,778.84 अंक के आस-पास बंद हुआ। वही, निफ्टी 180 अंक की तेजी के साथ 25,973.60 अंक के आस-पास बंद हुआ।

सरकारी कर्मचारी ध्यान दें! किसे मिलेगी 25 लाख रुपये तक की ग्रेच्युटी? केंद्र सरकार ने बता दिया सबकुछ साफ, यहां जानें डिटेल

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इटर्नल, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील और एचडीएफसी बैंक प्रमुख रूप से लाभान्वित हुए। हालांकि, कोटक महिंद्रा बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इन्फोसिस और बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।

क्षेत्रवार सूचकांकों में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के सूचकांक ने 2.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि मुनाफावसूली के कारण रक्षा और मीडिया क्षेत्र के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

तेजस्वी या तेज प्रताप यादव, कौन है सबसे अमीर? जानें किसके पास सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी

एशिया के अन्य बाजारों का हाल

एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग तेजी के साथ बंद हुए। यूरोप के बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में बंद हुए थे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुक्रवार को 621.51 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की थी। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.85% गिरकर 65.38 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शुक्रवार को सेंसेक्स 344.52 अंक गिरकर 84,211.88 अंक और निफ्टी 96.25 अंक घटकर 25,795.15 अंक पर बंद हुआ था।

आज तेजी के साथ खुला था शेयर बाजार

आज शेयर बाजार में तेजी के साथ शुरुआत हुई थी। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 272.7 अंक चढ़कर 84,484.58 पर; निफ्टी 88.55 अंक बढ़कर 25,883.70 अंक पर खुला था।