ऑटोमोटिव सेक्टर में कार निर्माता कंपनियों द्वारा मई 2023 में अपनी कारों की बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक,मारुति सुजुकी बलेनो ने अपनी ही कंपनी की मारुति सुजुकी वैगनआर को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है। पिछले कई महीनों की तरह इस बार भी मई की टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों में से 7 कार मारुति सुजुकी की हैं। इस आर्टिकल में आप जान लीजिए इन टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों की कंप्लीट सेल्स रिपोर्ट।
Top 10 Best Selling Cars May 2023
Maruti Suzuki Baleno
मारुति सुजुकी बलेनो एक प्रीमियम हैचबैक है जो मई 2023 में देश की बेस्ट सेलिंग कार बनी है। कंपनी ने मई 2023 में इस कार की 18,733 यूनिट को बेचा है जबकि मई 2022 में इस कार की 13,970 यूनिट की बिक्री कर सकी थी। इस कार ने ईयर-ऑन-ईयर में 34% की ग्रोथ हासिल की है।
Maruti Swift
मारुति सुजुकी स्विफ्ट मई महीने की दूसरी बेस्ट सेलिंग कार है जो अपने स्पोर्टी डिजाइन, फीचर्स और माइलेज के लिए पसंद की जाती है। मारुति ने मई में स्विफ्ट की 17,349 यूनिट को बेचा है जबकि एक साल पहले मई 2022 में इस कार की 14,133 यूनिट को बेचा गया था। इस कार ने 23 प्रतिशत की वार्षिक बढ़त हासिल की है।
Maruti Suzuki WagonR
मई 2023 में 16,258 यूनिट की बिक्री के साथ मारुति सुजुकी वैगनआर मई में तीसरे स्थान पर आ गई। यह मई 2022 की तुलना में 3% की गिरावट दर्शाती है, जिसमें 16,814 यूनिट की बिक्री देखी गई।
Hyundai Creta
हुंडई क्रेटा ने भारत में सबसे अधिक बिकने वाली मिड साइज एसयूवी के रूप में अपनी पोजीशन बनाए रखी है। मई में इस एसयूवी की 14,449 यूनिट की बिक्री हुई थी जबकि मई 2022 की तुलना में इसकी बिक्री में 32% की बढ़त दर्ज की गई है। मई 2022 में इस एसयूवी की 10,973 यूनिट की बिक्री हुई थी।
Tata Nexon
टाटा नेक्सन मई महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली पांचवी कार बनी है जो कि एक कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इसकी 14,423 यूनिट को कंपनी इस महीने बेच सकी है जबकि मई 2022 में इस एसयूवी की 14,614 यूनिट को बेचा गया था। इस एसयूवी की बिक्री में 1 प्रतिशत की गिरावट एक साल के दौरान दर्ज की गई है।
Maruti Suzuki Brezza
मारुति सुजुकी ब्रेजा मई 2023 की छठी बेस्ट सेलिंग कार बनी है जिसकी 13,398 यूनिट की बिक्री इस महीने हुई है। मई 2022 में इस एसयूवी की 10,312 यूनिट बिकी थी और बिक्री में आई इस बढ़त के चलते इसे 30 प्रतिशत की वार्षिक बढ़त हासिल हुई है।
Maruti Suzuki Eeco
मारुति सुजुकी ईको अपनी कंपनी की इकलौती वैन है जो एमपीवी सेगमेंट में सबसे सस्ते विकल्प के तौर पर मौजूद है। मई 2023 में कंपनी ने इसकी 11,315 यूनिट की बिक्री की है जबकि मई 2022 में इसकी 11,603 यूनिट की बिक्री हुई थी। एक साल के दौरान इसकी ब्रिकी में 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
Maruti suzuki Dzire
मारुति सुजुकी डिजायर 11,315 यूनिट की बिक्री के साथ मई 2023 में आठवें स्थान पर आई है। कंपनी ने मई 2022 में इसकी 10,241 यूनिट को बेचा था। बिक्री में आई इस गिरावट के चलते डिजायर की बिक्री में 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
Tata Punch
टाटा पंच अपनी कंपनी की सबसे सफल एसयूवी में से एक है जो मई 2013 की टॉप 10 कारों की लिस्ट में 9वें नंबर पर आई है। मई में टाटा पंच की 11,124 यूनिट को बेचा गया है और एक साल पहले मई 2022 में इसकी 10,241 यूनिट की बिक्री की गई थी। टाटा पंच की बिक्री में 9 प्रतिशत की वार्षिक बढ़त दर्ज की गई है।
Maruti Suzuki Ertiga
मारुति सुजुकी अर्टिगा एमपीवी सेगमेंट की एक पॉपुलर 7 सीटर है जो मई 2013 में 10 वें पायदान पर काबिज हुई है। इस महीने कंपनी ने इसकी 10,528 यूनिट को बेचा है जबकि एक साल पहले मई 2022 में कंपनी इसकी 12,226 यूनिट को बेचने में सफल रही थी। अर्टिगा की बिक्री में आई 10 प्रतिशत की वार्षिक गिरावट के बाद भी यह एमपीवी 10वां पायदान बचाने में कामयाब रही है।