Tata Motors ने अपडेटेड नेक्सन ईवी मैक्स एक्स जेड प्लस (Nexon EV Max XZ+) को भारत में लॉन्च कर दिया है जिसमें कंपनी ने कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स को ऐड किया है। यह वेरिएंट अब नेक्सॉन ईवी मैक्स लाइन-अप का टॉप-स्पेक वेरिएंट है, डार्क एडिशन के लिए बचा है। टाटा मोटर्स ने इसे 18.79 लाख रुपये की शुरुआती कीमत (एक्स-शोरूम) के साथ मार्केट में उतारा है।
यहां आप जान लीजिए Nexon EV Prime और Nexon EV Max की वेरिएंट-वार कीमतों के साथ उन फीचर्स की डिटेल जिन्हें कंपनी ने इस नए अपडेट एडिशन के साथ पेश किया है।
Tata Nexon EV Max XZ+ Lux: क्या है नया ?
Tata Nexon EV Max के नए टॉप ऑफ द लाइन XZ+ Lux वेरिएंट में नए यूजर इंटरफेस के साथ 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है और यहां तक कि वायरलेस Android Auto और Apple Carplay कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में अपडेटेड एचडी रियर-व्यू कैमरा, छह भाषाओं में वॉयस असिस्टेंट के साथ 180+ वॉयस कमांड और बहुत कुछ मिलता है। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है और डिलीवरी जल्द ही शुरू हो जाएगी।
Tata Nexon EV Prime: वेरिएंट-वाइज कीमत
Nexon EV Prime | वेरिएंट की कीमत (एक्स-शोरूम) |
XM | Rs 14.49 lakh |
XZ+ | Rs 15.99 lakh |
XZ+ Lux | Rs 16.99 lakh |
Dark XZ+ | Rs 16.19 lakh |
Dark XZ+ Lux | Rs 17.19 lakh |
Tata Nexon EV Max: वेरिएंट-वाइज कीमत
Nexon EV Max variant | Price (ex-showroom) |
XM | Rs 16.49 lakh |
XM 7.2 kW charger | Rs 16.99 lakh |
XZ+ | Rs 17.49 lakh |
XZ+ 7.2 kW charger | Rs 17.99 lakh |
XZ+ Lux | Rs 18.79 lakh |
XZ+ Lux 7.2 kW Charger | Rs 19.29 lakh |
Dark XZ+ Lux | Rs 19.04 lakh |
Dark XZ+ Lux 7.2 kW charger | Rs 19.54 lakh |
Tata Nexon EV Prime की कीमत 14.49 लाख रुपये से 17.19 लाख रुपये है, जबकि Nexon EV Max की एक्स-शोरूम कीमत 16.49 लाख रुपये से लेकर 19.54 लाख रुपये है। Nexon EV इस सेगमेंट में इस इलेक्ट्रिक SUVs का मुकाबला Mahindra XUV400, MG ZS EV, Hyundai Kona Electric के साथ होता है।