टाटा ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा अब इस दुनिया मे नहीं है लेकिन उनकी शख्सियत, उनके काम, समाज सेवा, शिक्षाएं और उनका सादगी भरा जीवन हमेशा हमारे बीच एक मिसाल के तौर पर जिंदा रहेगा और रतन टाटा सदियों तक भारत सहित दुनियाभर के युवाओं के बीच एक प्रेरणास्त्रोत के तौर पर जिंदा रहेंगे। रतन टाटा दुनिया के उन चुनिंदा और प्रसिद्ध उद्योगपतियों में से थे जिन्होंने अपने दम पर टाटा ग्रुप को भारत सहित विश्व पटल पर एक नई पहचान नया मुकाम दिलवाया और इसे एक भरोसेमंद ब्रांड के रूप में स्थापित किया। रतन टाटा जितना अपने बिजनेस माइंड के लिए जाने जाते हैं उतना ही वह अपने सोशल वर्क के लिए भी जाने और पसंद किए जाते थे।
देश में आई कोई प्राकृतिक आपदा हो या कोई दूसरी मुसीबत रतन टाटा ने हमेशा आगे बढ़कर हालातों से निपटने में हर संभव मदद का हाथ आगे बढ़ाया है और उनके इसी सेवा और समर्पण के चलते भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया था।
रतन टाटा वैसे तो सादा जीवन उच्च विचार की जीवनशैली में भरोसा रखते थे और उसे फॉलो भी करते हैं और उनकी ये सादगी लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत थी लेकिन बात जब कारों की आती है तो उनकी कारों के प्रति दीवानगी आपको हैरान कर सकती है। आज रतन टाटा हमारे बीच नहीं है लेकिन सादगी भरा जीवन जीने वाले रतन टाटा अपने पीछे वो शानदार कार कलेक्शन छोड़ गए हैं, जिसे देखकर आप उनकी पसंद की तारीफ किए बिना नहीं रह सकेंगे।
Ferrari California: रतन टाटा की सबसे पसंदीदा कारों में से एक फेरारी कैलिफोर्निया कार है, जिसे ड्राइव करते हुए रतन टाटा को कई बार स्पॉट किया गया था।

Chrysler Sebring: क्रिस्लर सेब्रिंग एक लिमिटेड एडिशन कार जिसमें 3.5 लीटर का 24 वाल्व इंजन मिलता है, जो 235 एचपी की पावर जनरेट करता है। इस कार में 6 स्पीड वाला ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है। ये एक स्पोर्ट्स कार है जो सेकेंड में ही 100 kmph से ज्यादा की स्पीड हासिल कर सकती है।

Cadillac XLR: कैडिलैक एक्सएलआर एक रोडस्टर स्पोर्ट्स कार है, जो रेडार बेस्ड क्रूज कंट्रोल टेक्नॉलजी को सपोर्ट करती है। इस कार को उत्तर अमेरिकी कार ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिल चुका है।

Mercedes Benz S-Class: रतन टाटा के पास मर्सिडीज की दो कार हैं जिसमें एक कार मर्सिडीज बेंज एस क्लास है और दूसरी मर्सिडीज बेंज 500 एसएल। ये दोनों कार अपने प्रीमियम डिजाइन, फीचर्स और पावर के लिए पसंद की जाती हैं।

Land Rover Jaguar: रटन टाटा के पास टाटा ग्रुप द्वारा अधिग्रहित की गई कंपनी जगुआर लैंड रोवर की फ्रीलैंडर एसयूवी है। जगुआर की फ्रीलैंडर में चार सिलेंडर वाला 2179 सीसी का इंजन लगा है, जो 147.51 बीएचपी की पावर जनरेट कर सकता है। फ्रीलैंडर की खासितयों में मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, जैसे प्रीमियम फीचर्स प्रमुख हैं।

Tata Nexon: रतन टाटा के कार कलेक्शन में सिर्फ बड़ी और लग्जरी कार नहीं बल्कि उनकी कंपनी की कार भी है जो टाटा नेक्सॉन के रूप में हमें दिखाई पड़ती है। इसके अलावा उनके पास टाटा इंडिगो मरीना और और टाटा नैनो जैसी कारे भी हैं।

Tata Nano: रतन टाटा कार कलेक्शन में आखिरी कार टाटा नैनो है जो उनका ड्रीम प्रोजेक्ट भी थी, जिसे बड़े जोर शोर से शुरू किया गया था लेकिन ये उम्मीदों के अनुसार सफलता हासिल नहीं कर सकी। रतन टाटा को अक्सर इस कार की सवारी करते हुए स्पॉट किया जा चुका है।
