2024 पेरिस ओलंपिक में 2 मेडल अपने नाम करने वाली भारतीय निशानेबाज मनु भाकर को टाटा मोटर्स की तरफ से हाल ही में लॉन्च हुई टाटा कर्व ईवी बतौर गिफ्ट दी गई है। सोशल मीडिया पर TATA.ev के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर इस जानकारी को शेयर किया गया है। इस एक्स पोस्ट में लिखा गया है कि, ओलंपिक में दोहरा पदक जीतने वाले भारत के पहले एथलीट ने भारत की पहली एसयूवी कूपे अपने घर ले गई! इस #WorldEVDay पर, हमें Curvv.ev को मनु भाकर को डिलीवर करने पर गर्व है”

Manu Bhaker Tata Curvv EV: कहां हुई टाटा कर्व ईवी की डिलीवरी ?

टाटा मोटर्स ने मनु भाकर को यह स्पेशल गिफ्ट एक स्पेशल जगह दिया है। टाटा मोटर्स ने इस एसयूवी की डिलीवरी टाटा मोटर्स के पहले ईवी-ओनली स्टोर पर की है, जो गुरुग्राम के सेक्टर 14 में स्थित है। इस Tata.ev की एक्स पोस्ट में शेयर की गई तस्वीरों में ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मनु भाकर को नई इलेक्ट्रिक कार की चाबियां लेते हुए दिखाया गया है।

Manu Bhaker Tata Curvv EV: माता-पिता के साथ पहुंची मनु भाकर

टाटा मोटर्स की तरफ से ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर को दिया गया यह स्पेशल गिफ्ट वह अकेले लेने नहीं आई, बल्कि उनके साथ उनके पिता राम किशन भाकर और मां सुमेधा भाकर भी स्टोर में मौजूद थे। इस मौके पर मनु भाकर ने टाटा ईवी कर्व के साथ कई पोज देकर फोटोग्राफ भी क्लिक करवाए।

Manu Bhaker Tata Curvv EV: टाटा कर्व ईवी कितनी है कीमत

टाटा कर्व ईवी को कंपनी ने 17.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ मार्केट में उतारा है और ये कीमत टॉप मॉडल में पहुंचने पर 21.99 लाख रुपये हो जाती है। यहां बताई गई कीमत (एक्स शोरूम) है।

Manu Bhaker Tata Curvv EV: बैटरी और ड्राइविंग रेंज

Curvv EV को दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ मार्केट में उतारा गया है, जिसमें पहला 45 kWh और दूसरा 55 kWh है। पहले वाले को मिड-रेंज माना जाता है जो एक बार चार्ज करने पर अधिकतम 502 की रेंज प्रदान करता है। दूसरा वेरिएंट लंबी दूरी के लिए लिस्ट किया गया है जो 585 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है।

Manu Bhaker Tata Curvv EV: फीचर्स और सेफ्टी

टाटा कर्व ईवी के टॉप-स्पेक मॉडल में 9-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, 12.3-इंच टचस्क्रीन और 10.25-इंच ड्राइवर डिस्प्ले शामिल है। इसमें छह एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS सूट जैसे एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स भी हैं।

Manu Bhaker Tata Curvv EV: पूर्व हॉकी गोलकीपर पी.आर. श्रीजेश को भी मिला है ये स्पेशल गिफ्ट

टाटा मोटर्स ने मनु भाकर से पहले भारतीय हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर पी.आर. श्रीजेश को भी टाटा कर्व ईवी गिफ्ट की है। टाटा कर्व ईवी के साथ पी.आर. श्रीजेश की पोज देते हुए कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थीं।