होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपने होंडा एक्टिवा 125 का अपडेट वर्जन 2023 होंडा एक्टिवा 125 ( 2023 Honda Activa 2023) भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्कूटर को OBD2 इमिशन नॉर्म्स को फॉलो करने वाले इंजन के साथ पेश किया है। कंपनी ने इसे चार वेरिएंट के साथ मार्केट में उतारा है जिसमें पहला ड्रम ब्रेक, दूसरा ड्रम ब्रेक अलॉय व्हील, तीसरा डिस्क ब्रेक और चौथा एच-स्मार्ट (टॉप मॉडल) है।

2023 Honda Activa 2023 कीमत क्या है ?

2023 होंडा एक्टिवा 125 को कंपनी ने 78,920 रुपये की शुरुआती कीमत (एक्स शोरूम, दिल्ली) के साथ लॉन्च किया है और ये कीमत टॉप वेरिएंट में जाने पर 88,093 रुपये हो जाती है।

2023 Honda Activa 2023 इंजन कैसा है ?

2023 होंडा एक्टिवा 125 में मिलने वाला इंजन 125 सीसी का इंजन है जो फ्यूल इंजेक्टेड तकनीक पर आधारित है। यह इंजन 8.19 पीएस की पावर और 10.4 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को कंपनी ने OBD2 इमिशन नॉर्म्स के तहत अपडेट किया है।

2023 Honda Activa 2023 ज्यादा मिलेगी माइलेज

होंडा ने इस स्कूटर की माइलेज को बढ़ाने के लिए इसमें कई अपडेट किए हैं जिसमें पहला आइडल स्टार्ट-स्टॉप फीचर, दूसरा फ्यूल एफिशिएंट टायर्स का इस्तेमाल किया गया है, कंपनी के उम्मीद है कि इन दोनों फीचर्स को देने से इस स्कूटर की माइलेज में बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा इसके इंजन में ईएसपी फीचर और साइलेंट स्टार्ट जैसे फीचर्स को भी दिया गया है।

2023 Honda Activa 2023 फीचर्स क्या है ?

2023 होंडा एक्टिवा 125 में कंपनी ने साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ स्विच, एक्सटर्नल फ्यूल फिलिंग कैप, एलईडी पोजिशन लैंप, एलईडी हेडलैंप, रियल टाइम माइलेज, माइलेज एवरेज, फ्यूल गॉज, ओपन ग्लोव बॉक्स जैसे फीचर्स को दिया गया है।

2023 Honda Activa 2023 टॉप वेरिएंट में मिलेंगे कुछ नए फीचर

होंडा एक्टिवा 125 एच-स्मार्ट इस स्कूटर का टॉप वेरिएंट है जिसके साथ स्मार्ट चाभी मिलेगी। इस स्मार्ट चाभी या रिमोट के जरिए राइडर को कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स मिलने वाले हैं जिसमें स्मार्ट अनलॉक, स्मार्ट स्टार्ट, स्मार्ट फाइंड, स्मार्ट सेफ जैसे फीचर शामिल हैं। स्मार्ट चाभी के अलावा इस स्कूटर में एंटी थेफ्ट सिस्टम को भी दिया गया है।

2023 Honda Activa 125 मिलेंगे 5 कलर ऑप्शन

होंडा एक्टिवा 125 के नए वेरिएंट को कंपनी ने पांच कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है जिसमें पहला पर्ल नाइट स्टार्ट ब्लैक, दूसरा कलर हैवी ग्रे मैटेलिक, तीसरा कलर रिबेल रेड मैटेलिक, चौथा कलर पर्ल प्रेशियस व्हाइट और पांचवा कलर मिड नाइट ब्लू मैटेलिक है।