BMW India ने देश में अपडेट Z4 रोडस्टर (2023 BMW Z4) को पेश कर दिया है। 2023 BMW Z4 फेसलिफ्ट को भारत में 89.30 लाख रुपये, एक्स-शोरूम में लॉन्च किया गया है। लॉन्च के साथ ही कंपनी ने इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है और यह जून 2023 से पूरे भारत में सभी बीएमडब्ल्यू डीलरशिप पर उपलब्ध होगी। इसे सीबीयू (पूरी तरह से निर्मित इकाई) के रूप में ही इंपोर्ट किया जाता है।
2023 BMW Z4: नया क्या है?
फेसलिफ्टेड BMW Z4 में कंपनी ने ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। यह मामूली निप और टक को सपोर्ट करता है जिसमें फ्रेश बंपर, नए वर्टिकली अलाइन्ड एलईडी हैडलाइट्स और अपडेटेड 19-इंच के अलॉय व्हील शामिल हैं। इस कन्वर्टिबल स्पोर्ट्स कार की सॉफ्ट-टॉप छत को दस सेकंड में इलेक्ट्रिकली खोला या बंद किया जा सकता है। इंटीरियर में Z4 में अपडेट अपहोल्स्ट्री है लेकिन फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
2023 BMW Z4: इंजन और गियरबॉक्स
BMW इंडिया Z4 रोडस्टर को एक M40i वेरिएंट में पेश करती है। इस स्पोर्ट्स कार में 3.0-लीटर का छह-सिलेंडर वाला इन-लाइन इंजन दिया गया है। यह इंजन 335 बीएचपी की अधिकतम पावर और 500 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।
2023 BMW Z4: स्पीड और ड्राइविंग मोड
कंपनी ने इस स्पोर्ट्स कार में तीन ड्राइविंग मोड को दिया है जिसमें पहला EcoPro, दूसरा Comfort और तीसरा Sport मोड है। कंपनी दावा करती है कि ये कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार महज 4.5 सेकंड में ही पकड़ सकती है।
2023 BMW Z4: कीमत और मुकाबला
2023 BMW Z4 फेसलिफ्ट को भारत में 89.30 लाख रुपये, एक्स-शोरूम में लॉन्च किया गया है। पोर्शे 718 बॉक्सटर को छोड़कर, इस दो दरवाजों वाली कन्वर्टिबल स्पोर्ट्स कार का भारत में कोई सीधा विरोधी नहीं है। हालांकि, 1.52 करोड़ रुपये की शुरुआती कीमत के साथ, पोर्श बिमर की तुलना में यह बहुत अधिक महंगी है।