जोहरान ममदानी अमेरिकी राजनेता हैं। ममदानी ने न्यूयॉर्क के मेयर पद का चुनाव जीतकर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। जोहरान का जन्म 18 अक्तूबर 1991 को यूगांडा में हुआ था। वह न्यूयॉर्क के मेयर बनने वाले पहले मुस्लिम हैं। ममदानी के माता और पिता दोनों का भारत से नाता रहा है। उनकी माँ मीरा नायर मशहूर फिल्म निर्देशक हैं।
उन्हें भारत सरकार पद्म भूषण से सम्मानित कर चुकी है। उनके पिता प्रोफेसर महमूद ममदानी का जन्म अविभाजित भारत के मुंबई (तब बॉम्बे) में हुआ था। जोहरान ममदानी जब सात साल के तब उनके माता-पिता न्यूयॉर्क में बस गये थे।