देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में हुआ था। जब देश का बंटवारा हुआ तो मनमोहन सिंह का परिवार अमृतसर आकर बस गया। 1948 में ईस्ट पंजाब यूनिवर्सिटी सोनल से मैट्रिक की परीक्षा पास की थी। इसके बाद उन्होंने 1950 में हिंदू कॉलेज अमृतसर (पंजाब यूनिवर्सिटी) से इंटर की परीक्षा पास की थी। उनके सियासी सफर की बात करें तो वह वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार के तौर पर नियुक्त हुए। इसके बाद वह वित्त मंत्रालय में भी मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त हुए। साल 1982-1985 तक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर रहे। 1991-1996 तक पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री बने। 1998-2004 तक राज्यसभा में विपक्ष के नेता की भी अहम भूमिका निभाई। साल 2004-2014 तक भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर अपनी सेवाएं दी। 26 दिसंबर 2024 को मनमोहन सिंह ने एम्स अस्पताल में 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली Read More