एयर इंडिया भारत की प्रमुख विमानन कंपनियों में से एक है। यह भारत सरकार की चलाई हुई दो विमानसेवाओं में से एक है। हालांकि, दूसरी कंपनी इंडियन एयरलाइंस का भी एयर इंडिया में विलय हो चुका है। एयर इंडिया का मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र है। एयर इंडिया का कार्यवाहक केंद्र मुंबई का छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। यहां से एयर इंडिया की उड़ानें विश्व में 39 गन्तव्य स्तनों और भारत में 12 गन्तव्य स्थानों तक जाती हैं। अब एयर इंडिया का अधिपत्य टाटा ग्रुप के पास है। एयर इंडिया में 102 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों तक पहुंचने वाले एयरबस और बोइंग विमानों के बेड़े का संचालन करती है। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नई दिल्ली में एयरलाइन का हब है। 18.6% बाजार हिस्सेदारी के साथ एयर इंडिया भारत की सबसे बड़ी इंटेरनशनल कैरियर एयरलाइन है। एयर इंडिया पांच महाद्वीपों में 60 से अधिक अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों तक सेवा प्रदान करती है।Read More