देशभर में फ्लाइट्स की हालत पिछले कुछ दिनों से काफी खराब चल रही है। कई-कई घंटे तक यात्री एयरपोर्ट पर फंसे रहे, कई फ्लाइट्स लेट हुईं और कई कैंसिल। ऐसे माहौल में एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों को राहत देने के लिए शनिवार को कई बड़े फैसले किए हैं। एयरलाइंस का कहना है कि उनकी कोशिश है कि किसी को भी अतिरिक्त पैसा न देना पड़े और न ही बेवजह की दिक्कत झेलनी पड़े।