हरियाणा के हिसार में एक मुस्लिम शख्स ने आरोप लगाया है कि बजरंग दल के लोगों ने उसको मारा-पीटा और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगवाने की कोशिश की। तकरीबन 100-125 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। आबिद हुसैन नाम के उस शख्स का कहना है कि अमरनाथ यात्रा के दौरान हुए आतंकी हमले के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। उस दौरान ही आबिद हुसैन को मारा-पीटा गया। पुलिस अफसर ने बताया कि मिली शिकायत में यह साफ नहीं है कि हमलावर कौन थे। लेकिन उनकी तरफ से एफआईआर दर्ज होने वाली है।
हरियाणा मुस्लिम कल्याण कमेटी के अध्यक्ष हरफूल भट्टी ने कहा कि जब आबिद हुसैन मस्जिद से बाहर आया तो उसको लड़कों ने थप्पड़ मारा था। घटना की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर चल रही है। वीडियो में लोग हुसैन से बार-बार भारत माता की जय के नारे लगाने को कह रहे हैं। उसमें से एक शख्स हुसैन को थप्पड़ भी मारता है।
सलीम नाम के ड्राइवर ने बचाई कई लोगों की जान
https://youtu.be/qmdAMIq-g9w
जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा पर गए यात्रियों को आतंकवादियों ने अनंतनाग में निशाना बनाया था। उस हमले में सात लोग मार गए थे। वहीं 10 से ज्यादा लोगों घायल हो गए थे। घटना के पीछे पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर ए तयैबा का नाम भी सामने आया था। इसके लिए लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा भी जाहिर किया। लोगों ने मोदी सरकार के खिलाफ भी गुस्सा जाहिर किया। कुछ पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने की बात भी कर रहे थे। विपक्षी दलों ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी, सर्जिकल स्ट्राइक से कुछ नहीं हुआ। लेकिन हिसार जैसी अप्रिय घटना पहली बार सामने आई है। इसके उलट जिस बस को आतंकियों ने निशाना बनाया था उसको सलीम नाम का शख्स चला रहा था। उसकी काफी तारीफ हो रही है। वह अपनी सूझ-बूझ ना दिखाता हो स्थिति और बुरी हो सकती थी।

