चीन में एक ऐसा ब्रिज है जिसपर चलने से अच्छे-अच्छों के पसीने निकल जाते हैं। 300 मीटर ऊपर बादलों में लटका यह पुल दुनिया के सबसे ऊंचे और लंबे शीशे के पुल है। दुनिया का यह सबसे बड़ा और ऊंचा झांगजियाजिए ग्रेंड केनेयन ग्लास ब्रिज चीन के हुनान प्रांत में है।
इस शीशे के ब्रिज से 300 मीटर नीचे घाटी के नजारा का लुत्फ उठाया जा सकता है। इस पर दुनिया की सबसे सीधी ढाल वाली जिप लाइन है और इसका बंजी प्लेटफॉर्म सबसे ऊंचा है। शीशे का पुल 430 मीटर लंबा और 6 मीटर चौड़ा है और इसमें 800 लोग आ सकते हैं।

यह शीशे का ब्रिज दो स्टील के बीमों से जुड़ा हुआ है और घाटी से 380 मीटर की दूरी को जोड़ेगा। ब्रिज के पास 10 वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं जिसमें दुनिया की सबसे ऊंची बंजी जंप का रिकॉर्ड भी शामिल है।

 

https://www.youtube.com/watch?v=L4MDy9ChGks