अमेरिका में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। कैलिफोर्निया के डॉक्टरों ने एक मरीज के पेट से साढ़े पांच फीट लंबा कीड़ा निकाला है। फ्रेस्नो काउंटी का एक व्यक्ति टॉयलेट में खून आने की शिकायत के साथ अस्पताल में पहुंचा था। डॉ. बेन ने कहा, ‘मैंने एक टॉयलेट पेपर में कीड़े को लपेटना शुरू किया। वह बहुत बड़ा था।’ उन्होंने बताया कि फ्रेस्नो निवासी व्यक्ति ने पेट में अजीब सी कुलबुलाहट की शिकायत की थी। उसने बताया था कि उसे ऐसा लग रहा मानो उसकी आंत पेट से बाहर आ जाएगी। कीड़ा निकलने के बाद उसने राहत की सांस ली थी। बेन ने बताया कि उसके शरीर में मौजूद कीड़ों को खत्म करने के लिए उसे दवा दी गई है।
सेंटर्स फॉर डिजिज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन में पिछले साल एक अध्ययन प्रकाशित हुआ था। इसमें सालमन का ज्यादा सेवन करने को लेकर आगाह किया गया था। दरअसल, कैलिफोर्निया निवासी प्रतिदिन जापानी भोजन सुशी (बिना पकी मछली और चावल) का सेवन करता था। डॉक्टरों ने बताया कि हर दिन इसका सेवन करता था। उसे इसे न खाने की हिदायत दी गई है। मालूम हो कि पेट का खयाल न रखने वाले एक 14 साल के किशोर को बेहद भारी पड़ा था। उसके पेट में छोटे-छोटे हुकवर्म (कीड़े) पैदा हो गए थे। दो साल में ये कीड़े उसके शरीर का 22 लीटर खून पी गए। डॉक्टर भी उसकी इस बारे में पता नहीं लगा पाए थे। इंफेक्शन के कारण लड़के के पेट का आधा हिस्सा लाल पड़ गया। इन स्थितियों का पता तब लगा, जब डॉक्टरों ने जांच-पड़ताल के दौरान उसके पेट में एक कैमरा डाला था। यह मामला दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल से जुड़ा है। कैमरे की मदद से पता लगा कि उसके पेट का आधा हिस्सा तो सामान्य स्थिति में था। मगर बाकी का हिस्से का लाल था। गहराई से देखा गया तो स्थिति और हैरान करने वाली थी। डॉक्टर्स का कहना है कि लड़का लंबे समय से अनेमिया से पीड़ित था। लेकिन इलाज के कारण उस पर उसका खासा प्रभाव नहीं पड़ा था। कैप्सूल एंडोस्कोपी की गई, जिसमें उसके पेट में कीड़े रेंगते हुए पाए गए। उन्होंने ही उसके पेट में खून पिया था।