ब्रिटेन की एक 86 साल की महिला इतनी तहजीब और तमीज से बात करती है कि उसके इस अंदाज को देखकर सर्च इंजन गूगल को भी उसपर प्यार गया। गूगल ने अपना प्याार जताने के लिए उस महिला को ट्वीट भी किया। दरअसल, यूके में 86 साल की मेय एशवर्थ नाम की महिला जब भी गूगल पर कुछ सर्च करती थी तो उसके साथ प्लीज और थैंक्स का भी इस्तेमाल करती थीं। एक दिन मेय के पोते बेन ने उनका लेपटॉप देखा। लेपटॉप खोलते ही वह हैरान रहा गया। उसने देखा कि दादी गूगल पर कुछ भी सर्च करते वक्त प्लीज और थैंक्स का इस्तेमाल करती है।
25 साल के बेन एक्रसले ने लेपटॉप का एक फोटो ट्वीट भी किया। इसमें लिखा दिख रहा था, ‘कृपया रोमन न्यूमेरिकल्स mcmxcviii को ट्रांसलेट कर दीजिए, शुक्रिया’
यह रहा वह ट्वीट-
इसके बाद वह ट्वीट गूगल तक भी पहुंच गया। फिर गूगल यूके की तरफ से दादी को के लिए यह रिप्लाई आया।
Dearest Ben's Nan.
Hope you're well.
In a world of billions of Searches, yours made us smile.
Oh, and it's 1998.
Thank YOU
@Push10Ben— Google UK (@GoogleUK) June 15, 2016
इसमें लिखा था, ‘प्रिय बेन की दादी, आशा है आप अच्छी होंगी। दुनिया द्वारा की जा रही अरबों सर्चों में से आपकी खोज ने हमारे चेहरे पर मुस्कान ला दी। और हां उसका जवाब 1998 है। शुक्रिया।’
गूगल के मेन अकाउंट ने यह ट्वीट किया।
Dear Grandma,
No thanks necessary. ?
Sincerely,
Googlehttps://t.co/vedrVek8nb— Google (@Google) June 15, 2016
इसमें लिखा था, ‘प्रिय दादी, शुक्रिया की जरूरत नहीं है। आपका, गूगल’