डायबिटीज के मरी अनानास खा सकते हैं या नहीं?

Sep 26, 2025, 01:35 PM
Photo Credit : ( Unsplash )

डायबिटीज के मरीजों को सख्त खानपान और सही लाइफस्टाइल को फॉलो करना जरूरी होता है।

Photo Credit : ( Unsplash )

इसके साथ ही मीठा खाने की सख्त मनाही होती है। यह ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ाता है।

Photo Credit : ( Unsplash )

कई फल हैं जो मीठा होते हैं जिसमें से एक है अनानास। आइए जानते हैं डायबिटीज के मरीज इस फल का सेवन कर सकते हैं या नहीं।

Photo Credit : ( Unsplash )

अनानास में डायटरी फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए लाभदायक होते हैं।

Photo Credit : ( Unsplash )

अनानास विटामिन C, मैंगनीज और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है जो शरीर को स्वस्थ रखने में बेहद लाभकारी होते हैं।

Photo Credit : ( Unsplash )

इसमें प्राकृतिक शुगर होती है जो डायबिटीज के मरीजों को नुकसान पहुंचा सकती है। इसके सेवन से खून में ग्लूकोज लेवल बढ़ सकता है।

Photo Credit : ( Pexels )

ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) अनानास का ग्लाइसेमिक इंडेक्स GI लगभग 59 है जो मध्यम श्रेणी में आता है। ऐसे में सीमित मात्रा में इसका सेवन किया जा सकता है।

Photo Credit : ( Unsplash )

पाचन अनानास में ब्रोमेलिन नामक एंजाइम होता है जो पाचन को बेहतर बनाने के साथ ही सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।

Photo Credit : ( Unsplash )

डायबिटीज मरीजों को डिब्बाबंद अनानास या फिर इसका जूस नहीं पीना चाहिए क्योंकि, इसमें चीनी की मात्रा अधिक होती है। वहीं, आधा कप ताजे अनानास का सेवन कर सकते हैं।

Photo Credit : ( Unsplash )

अनानास को प्रोटीन या फाइबर जैसे दही और मेवे के साथ खाने से शुगर के अवशोषण की गति धीमी होती है जो सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

Photo Credit : ( Unsplash )