World Boxing Championship 2023: भारतीय मुक्केबाज मोहम्मद हुसामुद्दीन (Mohammed Husamuddin) (57 किलो) , निशांत देव (Nishant Dev) (71 किलो) और दीपक भोरिया (Deepak Bhoria) (51 किलो) को शुक्रवार को विश्व चैम्पियनशिप (World Championship) में कांस्य पदक (Bronze Medal) से संतोष करना पड़ा। निशांत का सेमीफाइनल मुकाबला रिव्यू (Nishant Dev Semifinal Match) तक पहुंचा और निर्णायकों ने 2022 एशियाई चैम्पियन और 2018 एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता कजाखस्तान के असलानबेक शिमबेरगेनोव के पक्ष में फैसला दिया।