वरिष्ठ टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल को देश का सर्वश्रेष्ठ खेल पुरस्कार ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है। अर्जुन पुरस्कार के लिए 25 खिलाड़ियों को चुना गया है। इसमें वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय भी शामिल हैं।इसके अलावा अर्जुन पुरस्कार के लिए खिलाड़ियों में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता एल्डोस पॉल, अविनाश साबले, युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और विश्व चैंपियन बॉक्सर निकहत जरीन को भी चुना गया है।
