Dhanteras 2025: धनतेरस से पांच दिनों तक चलने वाले दिवाली के त्योहार की शुरुआत होती है। इसे धन त्रयोदशी और धन्वन्तरि त्रयोदशी भी कहा जाता है। 18 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। त्रयोदशी के दिन ही देवी लक्ष्मी समुद्र मंथन से प्रकट हुई थी। इस दिन मां लक्ष्मी और धन के देवता भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है।