Dhanteras 2023: धनतेरस के अवसर पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में हुई भव्य आरती

Dhanteras 2023 Aarti: धनतेरस के पावन अवसर पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में भगवान शिव की भव्य आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिव भक्तों ने भोलेनाथ के दर्शन किये और हर-हर महादेव का जयकारा लगाया। धनतेरस का पर्व आज यानि 10 नवंबर को है। खरीदारी का शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 5 मिनट से अगले दिन सुबह तक रहेगा।