Vikas Dubey Encounter: कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी विकास दुबे (Vikas Dubey) मुठभेड़ में मारा गया। उसे 9 जुलाई को मध्य प्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद UP STF उसे रिमांड पर लेकर यूपी आ रही थी। रास्ते में STF की गाड़ी पलट गई, जिसमें विकास दुबे सवार था। सूत्रों के मुताबिक, इसके बाद विकास दुबे ने भागने की कोशिश की। आपको बता दें कि महज 8 दिन में पुलिस ने विकास दुबे के पूरे गैंग का खात्मा कर दिया।