कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट जारी कर दी है। मंगलवार को जारी की गई लिस्ट में प्रियंका गांधी का भी नाम शामिल है। इसके अलावा लिस्ट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आजाद का भी नाम है। यूपी प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर का भी नाम लिस्ट में है। इसके अलावा शीला दीक्षित, मीरा कुमार, सुशील कुमार शिंदे, प्रियंका गांधी
वाड्रा का भी नाम है। आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी से गठबंधन ना होने तक शीला दीक्षित को कांग्रेस ने अपना सीएस चेहरा बनाया था। लिस्ट में कुल 40 नामों को शामिल किया गया है। साथ ही इस लिस्ट में अहमद पटेल, सलमान खुर्शीद, रणदीप सुरजेवाला, ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम भी शामिल है। आपको बता दें कि उत्तरप्रदेश में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। ये चुनाव सात चरणों में होगा और उसके नतीजे 11 मार्च को आएंगे। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए गठबंधन किया है। इसमें सपा 298 और कांग्रेस 105 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
… और पढ़ें