बजट 2017: अरुण जेटली ने पेश किया बजट, जानिए बजट की मुख्य बातें

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए बजट पेश कर दिया है। इस बजट में 10 बातों पर जोर िदया गया है। जिनमें किसान, गांव, खर्च पर संयम करना, डिजिटल इंडिया, टैक्स को आसान करना, युवाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर, पब्लिक सर्विस और महिलाएं शामिल हैं। किसानों के लिए इस बजट में हम घोषणाएं की गई हैं जैसे कि किसानों को 10 लाख करोड़ का कर्ज दिया जाएगा, 5 साल

में किसानों की आमदनी दोगुनी करने की योजना है, फसल बीमा के लिए 9 हजार करोड़ रुपए दिए जाएंगे। साथ ही कृषि विकास दर 4.1 फीसदी होने के आसार है। वहीं रेलवे की ई-टिकट बुक करवाने पर सर्विस चार्ज नहीं लगेगा। रेल सुरक्षा के लिए 1 लाख करोड़ रुपए का फंड रखा गया है और रेल का कुल बजट 1 लाख 31 हजार करोड़ रुपए होगा। बजट में इनकम टैक्स से जुड़ी घोषणाओं की बात करें तो 2.5 से 5 लाख रुपए कमाने वालों का इनकम टैक्स आधा कर 5% कर दिया गया है। 50 लाख से 1 करोड़ रुपए की तक की आय पर 10% सरचार्ज देना होगा और 1 करोड़ से ज्यादा आमदनी वालों को 15 फीसदी टैक्स लगेगा। साथ ही इस बजट में 3 लाख से ज्यादा के कैश लेन-देन पर रोक लग गई है। छोटी कंपनियों का टैक्स 5 फीसदी घट गया है। टैक्स सीमा घटकर 3 से 2 साल कर दी गई है और धार्मिक डोनेशन पर टैक्स छूट घट गई है।

और पढ़ें