Tripura Floods: त्रिपुरा में बाढ़ से हालात बदतर हो गए हैं। बाढ़ के चलते 65 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। उनके लिए राहत शिविर बनाए गए हैं। त्रिपुरा सरकार के अनुसार करीब 450 राहत शिविरों में 50 हजार से अधिक लोग रह रहे हैं। त्रिपुरा में बाढ़ के अलावा भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आई है, जिसमें अब तक कुल 22 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ से प्रभावित लोगों को रेस्क्यू करने के लिए सेना की भी मदद ली जा रही है।