Chandra Grahan 2023: भारत में इस साल का आखिरी ग्रहण चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) के रूप में लगभग पूरे देश में देखा गया। शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima) के दिन ही लगा ये चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) ज्योतिष के मुताबिक बहुत खास रहा। भारत में दिखाई देने वाले अगले ग्रहण की बात करें, तो वो अब अगले साल, यानि 2024 में ही देखने को मिलेगा। इसमें सबसे पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan In 2024) ही होगा, जो 25 मार्च 2024 को तो लगेगा, लेकिन वो भारत में नहीं दिखाई देगा। अगला चंद्रग्रहण देखेगा यूरोपीय देशों और उत्तर पूर्वी एशिया के देशों में। यानि कि चंद्र ग्रहण अगले साल भी लगेगा ज़रूर, पर भारत में दिखाई नहीं देगा और हां अगले साल कुल तीन चंद्र ग्रहण लगेंगे। लेकिन एक साल के अंतराल के बाद यानि के साल-2025 में भारत में फिर से चंद्र ग्रहण लगेगा। जो कि 2025 के सितंबर महीने में दिखाई देगा। उस दिन भी पूर्णिमा रहेगी और उसका सूतक काल भी मान्य होगा। अब बात अगर सूर्य ग्रहण की करें, तो अगले साल यानि-2024 में कुल दो सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse In 2024) लगने वाले हैं।