Akhilesh Yadav News: उत्तर प्रदेश की मुख्य विपक्षी और देश की तीसरी सबसे ज्यादा लोकसभा सीट जीतने वाली समाजवादी पार्टी (samajwadi party) के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन (ramji lal suman) इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं। राणा सांगा (rana sanga) को लेकर दिए गए बयान की वजह से उनकी खूब आलोचना हो रही है। करणी सेना (karni sena) से लेकर क्षत्रिय समाज समेत ने संगठनों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इन्हीं सब विवाद के बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव (akhilesh yadav) का बड़ा बयान आ गया है। अखिलेश यादव ने पार्टी के नेताओं को इतिहास की बात ना करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बात करने के लिए किसान, नौजवान, आरक्षण समेत कई अन्य मुद्दे पड़े हैं।