पंजाब सरकार ने मंगलवार को सभी 23 जिलों को बाढ़ प्रभावित घोषित कर दिया है। साथ ही कहा कि बाढ़ से अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है और 3.5 लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। बांधों के जलाशय अब भी पूरी तरह भरे हुए हैं, जबकि नदियां खतरे के निशान पर बह रही हैं, जिसके चलते कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस बीच, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अलग-अलग प्रभावित इलाकों का दौरा किया। मान ने नाव से फिरोजपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। कटारिया ने फिरोजपुर और तरनतारन के गंभीर रूप से प्रभावित इलाकों का दौरा किया।