Pope Francis Death: ईसाई धर्म में Pope का पद कितना अहम और क्या अहमियत रखता है? जानिए उनके अधिकार
ईसाइयों के सबसे बड़े धर्म गुरु पोप फ्रांसिस का निधन हो चुका है। उन्होंने 88 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे. ब नए पोप को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसे में जानते हैं कि पोप कौन होते हैं, उनका काम क्या होता है और सबसे बड़े ईसाई धर्म गुरु के नाते उनके क्या काम होते हैं। उनकी क्या पावर होती है. पोप रोमन कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च धार्मिक नेता होते हैं। वे वेटिकन सिटी के प्रमुख और पूर दुनिया के कैथोलिकों के आध्यात्मिक मार्गदर्शक माने जाते हैं। पोप को संत पीटर का उत्तराधिकारी माना जाता है