EVM Controversy: पवन खेड़ा ने कसा राजीव चंद्रशेखर पर तंज, कहा- हाथ जोड़कर दे रहे जवाब!

EVM Controversy: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद अब एलन मस्क ने एक अलग ही राग छेड़ा है। सोशल मीडिया ‘एक्स’ के बॉस एलन मस्क (Elon Musk) ने अमेरिका में ईवीएम के जरिए चुनाव पर एक ट्वीट कर संदेह जताया। जवाब में पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने उन्हें भारत के ईवीएम का उदाहरण दिया और बताया कि यह कितना सुरक्षित है।