इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला (89) का शुक्रवार को गुरुग्राम में निधन हो गया। ओम प्रकाश चौटाला का पार्थिव शरीर तेजा खेड़ा लाया गया। आज तेजा खेड़ा में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि बड़े बेटे अजय चौटाला और छोटे बेटे अभय चौटाला दोनों ने दी है।
