दिल्ली अभी भी सुरक्षित नहीं: जनवरी में 140 रेप केस, तो 200 से ज्यादा छेड़छाड़ के मामले दर्ज

देश की राजधानी दिल्ली महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं हैं। इससे जुड़े कुछ आंकड़े सामने आए हैं। मिली जानाकारी के मुताबिक, सिर्फ जनवरी में ही रेप के 140 मामले दर्ज करवाए गए हैं। रेप के कुल मामलों में 43 को अबतक नहीं सुलझाया जा सका है। इसके अलावा महीने भर में ही छेड़छाड़ के 238 मामले सामने आए। वहीं छेड़छाड़ के कुल मामलों में अनसुलझे मामलों की संख्या 133 है।

अगर बात 2016 की करें तो तब बलात्कार के कुल 2,155 मामले दर्ज करवाए गए। जिसमें से 291 को अबतक नहीं सुलझाया जा सका है। इसके अलावा पिछले साल छेड़छाड़ के 4,165 मामले दर्ज करवाए गए थे जिसमें से 1,132 मामले अबतक अनसुलझे हैं। बलात्कार के कुछ ऐसे मामले भी हैं जिनमें पुलिसवालों का नाम आया। 2014, 2015 और 2016 में कुल मिलाकर बलात्कार के कुल 36 मामले ऐसे थे जिसमें दिल्ली पुलिस के किसी अधिकारी का नाम आया। इसमें से 28 दिल्ली में रजिस्टर थे और बाकी आठ दिल्ली से बाहर बाकी राज्यों के थानों में दर्ज थे। किसी में जांच नहीं हुई है तो किसी का ट्रायल होना बाकी है। ये आंकड़े गृह राज्य मंत्री हंस राज अहीर ने राज्य सभा में प्रश्न काल के दौरान प्रस्तुत किए।

और पढ़ें