फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से सस्ती होंगी वाइन-बीयर और कारें, भारत ने ट्रंप को किया अनदेखा!

इस FTA के तहत भारत में निर्यात होने वाले लगभग 97% यूरोपीय उत्पादों पर शुल्क घटाया जाएगा। इस समझौते से यूरोपीय कृषि-खाद्य और उपभोक्ता वस्तुओं जैसे वाइन, जैतून का तेल, ब्रेड, चॉकलेट, मिठाई और अन्य प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों पर लगने वाले भारी शुल्क में बड़ी कमी आएगी।

India–EU Free Trade Deal Explained: भारत और यूरोपीय संघ (EU) ने लंबे समय से प्रतीक्षित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर सहमति बना ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार, 27 जनवरी को इस ऐतिहासिक समझौते का ऐलान किया। दोनों नेताओं ने इसे ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ करार देते हुए दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच ऐतिहासिक साझेदारी बताया। हालांकि इस समझौते पर आधिकारिक हस्ताक्षर लगभग छह महीने बाद

होंगे, क्योंकि इसके टेक्स्ट को पहले कानूनी समीक्षा से गुजरना होगा। इस FTA के तहत भारत में निर्यात होने वाले लगभग 97% यूरोपीय उत्पादों पर शुल्क घटाया जाएगा, जिससे समय के साथ कई आयातित सामान भारतीय उपभोक्ताओं के लिए सस्ते हो सकते हैं। इस समझौते से यूरोपीय कृषि-खाद्य और उपभोक्ता वस्तुओं जैसे वाइन, जैतून का तेल, ब्रेड, चॉकलेट, मिठाई और अन्य प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों पर लगने वाले भारी शुल्क में बड़ी कमी आएगी।

और पढ़ें