कर्नाटक: एक मंत्री और राज्य महिला कांग्रेस प्रमुख के घर छापा, 162 करोड़ की संपत्ति मिली

आयकर विभाग ने कर्नाटक के एक मंत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस प्रमुख के परिसरों पर छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान विभाग 162 करोड़ रुपए से ज्यादा की अघोषित संपत्ति का पता लगाया। विभाग ने इस दौरान 41 लाख रुपए की नकदी के अलावा सोने-चांदी के जेवरात भी जब्त किए। आयकर अधिकारियों ने कहा कि विभाग को पिछले हफ्ते गोकाक और बेलगाम में मंत्री रमेश एल जारखिहोली और महिला कांग्रेस

प्रमुख लक्ष्मी आर हेब्बालकर के परिसरों पर छापेमारी के दौरान कई बेनामी संपत्तियों और बिना स्पष्टीकरण वाले निवेश के बारे में जानकारी मिली। वहीं मंत्री जारखिहोली ने इन आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया। उन्होंने इसे एक राजनीतिक षडयंत्र बताया। वहां लक्ष्मी हेब्बालकर से संपर्क नहीं किया जा सका। छापेमारी में अधिकारियों को दोनों नेताओं के फैमिली मेंबर्स के नाम कई खाते, बेनामी कोऑपरेटिव सोसाइटीज के डॉक्युमेंट्स भी मिले हैं। आयकर विभाग के अधिकारियों ने मामले से जुड़े कई लोगों को समन जारी किया है।

और पढ़ें