Cloudbrust In Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। मनाली और शिमला समेत कई अन्य जगहों पर बादल फटने की खबर है। भारी बारिश के कारण मनाली में ब्यास नदी ने अपना रास्ता बदल दिया है। चंडीगढ़ मनाली हाईवे जगह-जगह लैंडस्लाइड के चलते बंद है। जानकारी के मुताबिक हिमाचल में अब तक तीन जगहों पर बादल फटने की जानकारी सामने आई है। इसमें 20 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं तीन लोगों की मौत की भी खबर सामने आई है। शिमला से 100 किमी दूर रामपुर के झाकड़ी में बादल फटा है। एनडीआरएफ की टीमें भी मौके पर भेजी गई हैं।
