नेपाल में Gen-Z के प्रदर्शन ने पूरे देश को हिला दिया है। प्रधानमंत्री देश छोड़कर भाग गए हैं तो सांसद सामूहिक इस्तीफे दे रहे हैं और ऐसा ही कुछ नजारा इस वक्त फ्रांस में भी देखा गया है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में हजारों की तादाद में लोग सड़कों में उतर आए हैं। राष्ट्रपति मैक्रों का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अब प्रदर्शनकारी मैक्रों का इस्तीफा मांग रहे हैं। इस आंदोलन का नाम ब्लॉक एव्रीथिंग मूवमेंट रखा गया है।