Bihar Election 2025: चुनाव आयोग आगामी विधानसभा चुनावों के लिए Bihar में की जा रही तैयारियों का आकलन कर रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar के नेतृत्व में एक टीम चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए पटना पहुंची। प्रतिनिधिमंडल में चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी शामिल हैं। इसी बीच, आज चुनाव आयोग दो बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इसमें चुनाव तैयारियों के बारे में बताया जाएगा।