Taimoor Nagar Bulldozer Action: दिल्ली के तैमूर नगर इलाके में डीडीए ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार आज तैमूर नगर (taimoor nagar) के आईजी कैंप इलाके में नाले के किनारे बने अवैध निर्माण को डीडीए ने ढहा दिया। कार्रवाई सुबह 9 बजे शुरू हुई। यहां रहने वाले अधिकांश लोग बाहर से आए हैं। इसके अलावा कुछ बांग्लादेशी भी यहां रहते हैं। जिसको लेकर दिल्ली पुलिस कई बार छापेमारी भी कर चुकी है।