धरने पर बैठी AAP, संजय सिंह ने ऐसे बढ़ाया कार्यकर्ताओं का हौंसला

दिल्ली के जंतर मंतर पर आज आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ धऱना दिया। बता दें कि आज आप के कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के लिए पूरे देश में उपवास रखा। इस दौरान धरने पर संजय सिंह गाना गाते दिखे। संजय सिंह के साथ मंच पर दूसरे नेताओं ने भी उनका साथ दिया।